मोदी की रैली में भीड़ जुटाने को बनी रणनीति

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP राष्ट्रीय

bjp1फर्रुखाबाद: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री का मैदान में आयोजित होने वाली रैली में किसानो और पार्टी कार्यकर्ताओ की भीड़ ले जाने की रणनीति बनायी गयी| कार्यकर्ताओ को मंडल स्तर पर जिम्मेदारी सौपी गयी है|

नगर के अमेठी जदीद पांचाल घाट- कादरी गेट मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हॉउस में पार्टी के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी| जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान स्वाभिमान रैली में जनपद से भीड़ ले जाने की योजना बनी| बैठक में रैली के मंडल प्रभारी बनाये गये| सांसद मुकेश राजपूत, महामंत्री विमल कटियार, रूपेश गुप्ता को वाहन प्रभारी बनाया गया है| कार्यकर्ताओ और किसानो को ले जाने के लिये वाहनों की व्यवस्था इन्ही लोगो को दी गयी है| 28 फरवरी को मोदी बरेली में जनसभा को सम्बोधित करेगे| माना यह जा रहा है की किसान स्वाभिमान रैली के साथ ही मोदी यूपी में विधान सभा चुनाव की नब्ज टटोलेगे|

इस दौरान बीजेप के प्रदेश मंत्री व कानपुर क्षेत्र के प्रभारी डॉ० समीर सिंह, जनपद के रैली प्रभारी मानवेन्द्र सिंह, सांसद मुकेश राजपूत,, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भास्कर दत्त द्विवेदी, विमल कटियार, अमर सिंह खटिक, अशोक कटियार, मीरा सक्सेना, मीरा सिंह आदि मौजूद रहे|