राजेपुर थाना क्षेत्र से एक और युवक गायब

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

laluफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र में वर्तमान में ग्रामीणों के अचानक गायब होने का क्रम जारी है| लेकिन पुलिस मूंक बनी हुई है| पुलिस अपने बचाव में केबल कार्यवाही करने का ही भरोसा परिजनों को दे रही है|

बीते 9 फरवरी को 30 वर्षीय लालू पुत्र विजय सिंह निवासी राजेपुर को उसका दोस्त कृष्ण कुमार उर्फ़ मुगेरी घर से बुला ले गया था | वह परिजनों से डबरी जाने की कह गया था| उसी समय से लालू घर लौट के नही आया| माँ प्रेमादेवी ने थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी| लेकिन थानाध्यक्ष के छुट्टी पर होने के कारण ना मुकदमा दर्ज किया गया ना ही गुमसुदगी ही दर्ज की गयी| बीते एक माह में दो लोगो के लापता होने पर पर भी पुलिस कार्यवाही निल है|

विदित है की थाना क्षेत्र के ग्राम भुसेरा निवासी 38 वर्षीय दिनेश पुत्र रामपाल बीते 13 जनवरी 2015 को खेतो से ट्रेक्टर ले जाते समय अचानक गायब हो गयीथा | जिसके बाद ट्रेक्टर तो परिजनों ने तलाश लिया लेकिन अभी तक दिनेश का पता नही चला है| दिनेश के पिता रामपाल ने थाने में तहरीर दी| लेकिन अभी तक पुलिस दिनेश घर केबल दो बार ही गयी| बीते 13 जनवरी के शाम 8 बजे खेतो में खड़ी आलू भरी ट्राली लेने ट्रेक्टर से जा रहा था| जिसके बाद से वह ट्रेक्टर के साथ गायब हो गया| जब वह काफी देर तक जब वह घर नही पंहुचा तो परिजनों से उसकी तलाश शुरू की| निराश होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी|लेकिन पुलिस हरकत में नही आयी| 15 जनवरी को एक चरवाहे ने दिनेश के परिजनों को सूचना दी| उसने बताया की दिनेश का ट्रेक्टर सलेमपुर गंगा की कटरी में खड़ा है| अभी तक दिनेश का कोई पता नही चला है| पुलिस की जाँच कागजो में ही चल रही है|