बूथ को मजबूत कर विधान सभा चुनाव के महायुद्ध की तैयारी में कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कुछ महीनों से प्रतिदिन ही लगातार कुछ ना कुछ राजनैतिक गतविधियों को अंजाम दे रही कांग्रेस का रुख अब बूथों की तरफ हो गया है| कांग्रेस अब बूथ के बल पर संगठन को संजीवनी देकर आगामी विधानसभा चुनाव के महायुद्ध में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गयी है|
रविवार को फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिला प्रभारी विजय मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| उन्होंने बताया कि जिले में संगठन स्रजन अभियान 3 जनवरी से 20 जनवरी  तक सभी ब्लॉक में चलेगा| जिसमें न्याय पंचायत स्तर पर संगठन का सृजन किया जाएगा, प्रत्येक न्याय पंचायत मैं बैठक की जाएगी|  जिला प्रभारी नें कहा कि संगठन को न्याय पंचायत स्तर का खड़ा करना पार्टी के संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता है|  20 जनवरी तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा|
जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहां की जब बूथ पर पार्टी मजबूत होगी तब जिले में संगठन मजबूत होगा| पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, राजीव सैनी, अरविंद अग्निहोत्री, अनुपमा शर्मा, जिलाध्यक्ष खालिद उस्मानी. अनीश सिंह, रमेश चंद कठेरिया, इरफान प्रधान, शकुंतला देवी, राकेश सागर आदि रहे|