शुभम की तीसरी बार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस नें एक बार फिर कांग्रेस के सक्रिय युवा पदाधिकारी शुभम तिवारी को तीसरी बार युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है|
जिला कांग्रेस कमेटी के 2010 में विधानसभा सदर के अध्यक्ष बनने के बाद बाद शुभम तिवारी नें पीछे मुड़कर नही देखा| लगातार सक्रिय रहनें का परिणाम पार्टी नें उन्हें तब दिया जब पार्टी नें पहली बार वर्ष 2013 में युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर किया| जिसके बाद लगातार वह युवा कांग्रेस का नेतृत्व करते रहे| इसके बाद उन्हें वर्ष 2018 में पुन: युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया| शुभम तिवारी को पार्टी को लगातार मजबूत करने का कार्य करनें पर तीसरी बार पुन: युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है|