गंगा तट पर महारुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर के पांचाल घाट दुर्वासा ऋषि आश्रम पर के सामने गंगा किनारे पांचवे महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया| जिसके आयोजन में बड़ी संख्या में  श्रद्धा एवं आस्था का सैलाब उमड़ा|
जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले के नेतृत्व में पांचवां महारुद्राभिषेक का आयोजन हुआ| अहले सुबह से ही सैकड़ों भक्त मां गंगा के तट पर पहुंचे साफ सफाई कर गंगा स्नान के बाद बाबा भोलेनाथ की बालू से आकृति बनाकर भव्य श्रृंगार किया गया| पंडित रामबाबू दुबे पंडित आचार्य अनुज शास्त्री पंडित राजकिशोर नें विधि विधान से पूजन कराया|
श्रद्धालुओं नें बेल पत्री, भांग, धतूरा मिष्ठान आदि चढ़ाकर बाबा भोलेनाथ और गंगा मैया के जमकर जयकारे लगाये| भक्तजन श्रद्धा के साथ भगवान शंकर से कृपा मांगते दिखे। इस दौरान इलाका हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजता रहा।  महारुद्राभिषेक के बाद हमेशा की तरह इस बार भी पूड़ी सब्जी आदि का भंडारा किया गया|  भंडारे के साथ ही माँ पार्वती और शिवजी की सुन्दर झांकियों को देख श्रद्धालु श्रद्धा के समन्दर में आस्था के गोते लगाते नजर आये| जिसके चलते श्रद्धालु अपने आप को थिरकने से रोंक नही पाये|
जीतू वाजपेयी, नीरज वाजेपयी,  प्रिंस पांडेय, विपिन वाजपेयी,  पुन्नू वाजेपयी,  अतुल गुप्ता, राजीव शुक्ला,  सौरभ श्रीवास्तव, मनु दुबे, अंकित दुबे, सूरज यादव, विवेक मिश्रा, विमल दीक्षित, अंचल दुबे, राजा दुबे, हितांशु वाजेपयी, बबलू दुबे, गोविंद मिश्रा, दीपक गुप्ता, हेमंत पांडेय क्रांति पांडेय आदि रहे|