उधार के रुपयों के लिए रसाल को उतारा था मौत के घाट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीते 21 नवम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सबल सिमतुईया निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र उर्फ रसाल सिंह यादव पुत्र मिलाप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी| घटना के बाद सोमबार को पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है|
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया की जितेंद्र उर्फ रसाल सिंह यादव की हत्या के खुलासे में पुलिस लगी हुई थी| पुलिस ने हत्या के मामले में थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सबल निवासी गौरव यादव उर्फ़ अनमोल व सत्यपाल यादव पुत्र रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है| उनके पास से एक तमंचा 315 बोर,तीन कारतूस जिन्दा व एक खोखा के साथ ही साथ एक कुल्हाड़ी व हत्या में प्रयुक्त कपड़े पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किये है|
एसपी ने बताया की आरोपियों ने मृतक रसाल यादव से रूपये उधार लिए थे| जिसके चलते रसाल तगादा करता था| रूपये वापस ना करना पड़े तो उन्होंने जितेन्द्र उर्फ़ रसाल को मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया| एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि रहे|