मिशन शक्ति: बेटियों नें हौसले का स्टेरिंग थाम दौड़ायी कार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मिशन शक्ति के तहत ड्राइविंग को लेकर आत्मनिर्भर बनानें के लिए उन्हें कार का स्टेरिंग थमाया गया| जिसमे दर्जनों छात्राओं और महिला पुलिस कर्मियों नें प्रतिभाग किया|
पुलिस लाइन फतेहगढ़ के मैदान में मिशन शक्ति अभियान के तहत नि:शुल्क वाहन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें हरी झंडी दिखाकर किया| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह एक बेहतर प्रयास है| जिससे महिलाओं को आगे बढने का मौका मिलेगा|
प्रशिक्षण कार्यक्रम एक माह तक चलेगा| जिसमे कार, बाइक और स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण महिला पुलिस कर्मियों और छात्राओं को दिया जायेगा| कार ट्रेंनर की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रही दीपिका त्रिपाठी नें बताया कि पहले दिन 35 छात्राओं और महिला पुलिस कर्मियों नें कार सीखने के लिए अपना नाम अंकित कराया| इसके साथ ही बाइक के लिए एक दर्जन, स्कूटी के लिए 17 छात्राओं नें नाम अंकित कराएं हैं| उन्हें प्रशिक्षण दिया जायेगा|
सीओ सिटी राजवीर सिंह, सीनियर अंडर आफिसर रिंकी यादव, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नेहरु युवा केंद्र निहारिका पटेल, ट्रेनर दीपिका पाल, रानी यादव, रंजना तिवारी, मोनिका चौहान आदि रहे|