ट्रैक्टर रोंकने पर भाकियू नें लगाया जाम, जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान यूनियन नेताओं नें पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रोंके जाने से खफा होकर जाम लगा दिया| जिसके बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गये| बबाल बढ़ता देख पुलिस नें ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति दे दी| उसके बाद किसान यूनियन नें जुलूस निकाल कर ज्ञापन सौपा|
सरकार द्वारा बनाये गये किसान बिल के विरोध में जिले का अन्नदाता सड़कों पर है| पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) के जिलाध्यक्ष अरविन्द राजपूत के नेतृत्व में किसान नेकपुर एसआरकोल्ड में एकत्रित हुए| जिसके बाद भाकियू डीजे साउंड को साथ लेकर कलेक्ट्रेट के लिए पैदल जुलूस लेकर रवाना हुए| इसके बाद उन्हें नेकपुर क्रासिंग तिराहे पर पुलिस नें उनके वाहन (ट्रैक्टर) आगे जाने से रोंक दिये| जिसके बाद भाकियू नेता आक्रोशित हो गये| उन्होंने नेकपुर क्रासिंग फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया| सड़क पर भाकियू नेताओं के बैठते ही मुख्य मार्ग जाम हो गया| जिसके बाद सीओ सिटी राजवीर सिंह नें उन्हें समझाकर शांत किया| इसके बाद उन्हें ट्रैक्टर ले जाने की अनुमति दी गयी| नेकपुर से कलेक्ट्रेट तक किसान यूनियन जुलूस लेकर पंहुची| कलेक्ट्रेट में भी भाकियू नेताओं नें जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ कड़ी वयानबाजी की|ज्ञापन लेनें के लिए सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को बुलाया गया| लेकिन भाकियू नेताओं नें उन्हें ज्ञापन देनें से मना कर दिया| इसके बाद जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा गया|
इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा, हरिओम अग्निहोत्री, लक्ष्मी शंकर जोशी, गोपी शंकर, कुलदीप अवस्थी, मुकेश शर्मा संजीब कुमार आदि रहे|