आंदोलन की आशंका में सपाईयों को किया नजरबंद

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी 14 दिसंबर को किसान आंदोलन को धार देंने की रणनीति बना रही सपा के मंसूबों पर पुलिस पानी फेरनें की तैयारी में है| पुलिस और सपाईयों में तुम डाल-डाल हम पात-पात जैसा कुछ चल रहा है| शनिवार तड़के से ही पुलिस नें सपाईयों के घरों की निगेहवानी शुरू कर दी|
दरअसल सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम नें जिला समाजवादी पार्टी के पास एक पत्र भेजा है| जिसमे 12-13 दिसंबर को सपा की किसान यात्राएं गाँव-गाँव जानी थी| इसके बाद 14 दिसंबर को किसान समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी का जिला मुख्यालय पर अहिंसात्मक धरना होंना है| बीते दिनों किसान यूनियन के आंदोलन में शामिल होनें के लिए सपाई पुलिस को चकमा देकर निकल गये थे और इटावा-बरेली हाई-वे नेकपुर पुल पर पुलिस नें उन्हें रोंक लिया था|
लेकिन इस बार दूध से जली पुलिस मठ्ठा भी फूंक-फूंक कर पी रही है| जिसके चलते शनिवार तड़के सपा की सम्भावित किसान यात्रा को देखते हुए पुलिस मुस्तैद कर दी गयी| निर्वतमान जिला महासचिव मंदीप यादव,राजेपुर व्लाक प्रमुख सुबोध यादव, सपा नेता महेंद्र कटियार, राघव दत्त मिश्रा आदि सपाईयों के घर में पुलिस नें निगेहवानी शुरू कर दी| सपा नेताओं को पुलिस नजर बंद किये रही|
पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव नें बताया कि पुलिस आंदोलन को ना होनें देनें का प्रयास कर  रही है| पुलिस अपने अधिकारीयों के आदेश का पालन करे और हम अपने पार्टी नेतृत्व के आदेश का शत-प्रतिशत पालन करेंगे|
सीओ सिटी राजवीर सिंह नें बताया कि नजरबंद किसी को नही किया गया है| केबल कोई गलत घटना ना हो इस पर पुलिस नजर रख रही है|