किसानों के समर्थन में सपा जिलाध्यक्ष नें निकाली बैलगाड़ी यात्रा

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) कृषि कानून के खिलाफ आंदोलित किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसान यात्रा निकालकर विरोध जताया।  किसानों के समर्थन में भारत बंद के दूसरे दिन सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी नें बैलगाड़ी और ट्रैक्टर यात्रा निकाली|
कृषि सुधार कानून को वापस लेने के लिए चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में बुधवार को बैलगाड़ी यात्रा निकाली|  जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के दमन पर उतारू है। कृषि सुधार कानून किसानों के हितों के खिलाफ है। यह कानून सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए बनाया गया है। सरकार पूंजीपतियों के हाथों खेल रही है। बैलगाड़ी और ट्रैक्टर यात्रा तहसील कायमगंज के कुद्दीपुर से मई हादीदापुर तक  निकली गई| निकाली गयीं| सपा जिलाध्यक्ष नें किसानों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा|
शिवम यादव, अंकेश कुमार,लायक यादव,आनंद यादव,भल्लू यादव,लालू यादव,पंकज यादव,ऋषभ पाल, आनंद यादव चन्दन कोरी आदि रहे|