किसानों को समर्थन देंनें गये भीम आर्मी नेताओं को पुलिस नें पीटा, गमछे फेंके

FARRUKHABAD NEWS POLICE कृषि सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान यूनियन के आन्दोलन को समर्थन देनें के लिए पंहुचे भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों को पुलिस की पिटाई का सामान करना पड़ा| जिलाध्यक्ष नें पुलिस पर उसे जूतों से मारने का आरोप लगाया| पुलिस नें उन्हें हिरासत में भी ले लिया|
दरअसल नेकपुर पुल के निकट हाई-वे पर किसान यूनियन प्रदर्शन कर रही थी| जिसे भीम आर्मी  के जिलाध्यक्ष आशुतोष कठेरिया, पदाधिकारी सहजान मंसूरी, अखिल कठेरिया, लल्लन, अतुल वाल्मीकि व दिलीप आदि अपना समर्थन देनें पार्टी का नीला गमछा गले में डालकर पंहुचे| वह सभी किसान यूनियन के साथ धरने पर बैठे और जिलाध्यक्ष नें अपना भाषण भी दिया|
अचानक सीओ राजवीर और अन्य पुलिस कर्मियों नें उनके गले में पड़े गमछे उतार कर फेंक दिये| जब भीम आर्मी नेताओं नें इसका विरोध किया तो पुलिस नें उन्हें लाठी से पीट कर पास खड़ी कैदी बैन में बैठा दिया| सीओ नें उसके भीतर जाकर भीम आर्मी नेताओं की जमकर पिटाई कर दी|  भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नें आरोप लगाया कि सीओ नें उन्हें जूतों से पिटा है| जो बर्दास्त नही किया जायेगा| यह बात संगठन में ऊपर तक जायेगी|
किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा नें कहा भीम आर्मी के नेता नीला गमछा डालकर अपना प्रचार कर रहे थे| उन्हें धरने में बैठने के लिए हरी टोपी पहननी चाहिए थी| सीओ राजवीर का कहना है कि किसानों के आंदोलन में अन्य किसी दल को रहने की अनुमति नही थी| जिसके चलते भीम आर्मी के पदाधिकारियों को हिरासत में लिया गया| पुलिस नें उनके साथ मारपीट की|