आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर व्यापार मंडल नें थाना घेरा

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) आरोपियों की गिरफ्तारी ना होनें से खफा व्यापार मंडल के साथ सैकड़ो लोगों नें थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की| व्यापारियों नें कोतवाल को ज्ञापन सौपा|
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बीते दिनों 9 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और लूट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था| लेकिन आरोपियों की  गिरफ्तारी ना होनें से व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष संजीब मिश्रा बॉबी के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारियों नें थाने का घेराव कर लिया| पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी| इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की भी जमकर धज्जियां उड़ायी गयी| सड़क से लेकर थाने के भीतर तक पैर रखने की जगह नही बची थी| व्यापार मंडल नें थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग की है|  इस दौरान जितेन्द्र अग्रवाल, अनिल गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि रहे|
पुलिस के सामने थानें में दोनों पक्षों में तकरार
जिस समय शिकायत कर्ता अनिल गुप्ता व्यापारियों के साथ थाने का घेराव कर रहे थे उसी दौरान अचानक आरोपी पक्ष के परिजन भी आ गये| उन्हें देखते ही दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गयी| बड़ी मुश्किल से पुलिस नें दोनों पक्षों को शांत किया|