बड़ी खबर: टाइगर रिजर्व के ट्रेस कैमरें में कैद हुआ चीता, देखें तस्वीर सबसे पहले

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीती रात वन विभाग के द्वारा लगाये गये कैमरें में चीता आखिर कैद हुआ| लेकिन अभी तक वन विभाग की पकड़ से बाहर है| चीता (बाघ) की पुष्टि होंने से वन विभाग के अफसरों में खलबली है| जेएनआई आप को सबसे पहले कैद हुई तस्वीर को दिखा रहा है |
थाना क्षेत्र के उदयपुर गाँव के आस-पास 30 ट्रेस कैमरे पीलीभीत टाइगर रिजर्व से लाकर लगाये गये थे| जिसमे उदयपुर तालाब के निकट लगे 11 नम्बर कैमरे में बीती शाम 6:46 मिनट पर चीता कैद हो गया| बाहुबली चीता देखकर वन विभाग के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों में भी दहशत बढ़ गयी है| ग्रामीणों नें चीता देखा तो उस पर फायरिंग भी की| जानकारी होनें पर वन विभाग टीम नें सुबह से ही क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी|
वन निरीक्षक उदयप्रताप नें बताया कि कैमरे में चीता कैद हुआ है| उसे पकड़ने के लिए कानपुर और लखनऊ से टीम बुलायी जायेगी| उसे बेहोश करके पकड़ा जायेगा|