गोली लगने से जख्मी अधेड़ की उपचार के दौरान मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/नगर प्रतिनिधि) बीते लगभग 10 दिन पूर्व गाँव के निकट नलकूप में लेटे अधेड़ के गोली मार दी

] यी थी| जिससे उसका उपचार चल रहा था| जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम नीब करोरी निवासी 50 वर्षीय अनूप मिश्रा वर्तमान में केशव नगर फतेहगढ़ में रह रहे थे| बीती 22 नवंबर की रात वह गाँव के बाहर नलकूप पर लेटे हुए थे| आरोप है कि उसी दौरान गाँव के ही अंबुज पुत्र अनिल कुमार पुत्र धन सिंह व रिंकू पुत्र धन सिंह नें आकर गोली मार दी और मोबाइल लूट ले गये| किसी तरह घायल अवधेश नें भीतर से नलकूप की कुंडी बंद कर ली| पूरी रात घायल अनूप मिश्रा मदद के लिए भीतर से ही चीखते रहे लेकिन किसी नें भी नही सुनी| सुबह जब परिजन पंहुचे तो वह नलकूप में बेहोश मिले| जिसके बाद परिजनों नें उन्हें आवास विकास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया| बेहोशी की हालत में उन्होंने परिजनों को गोली लगने की जानाकारी नही दी| लेकिन बाद में होश में आने पर उन्होंने परिजनों को गोली लगने की घटना से रूबरू कराया रो परिजनों के होश उड़ गये|
परिजनों नें चिकित्सक के कहने पर एक्स-रे कराया तो गोली लगने की पुष्टि हुई|  23 नवम्बर को उन्हें रिफर कर दिया गया| कानपुर में अनूप का इलाज चल रहा था| लेकिन हालत गंभीर होने पर अस्पताल नें भी छुट्टी कर दी| परिजन सोमबार को सुबह 7:30 पर मृतक के भाई अनुराग नें उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| अनूप की मौत पर उनकी पत्नी सरिता देवी बेटा आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| अनूप की मौत की जानकारी अनुराग नें ही कोतवाली पुलिस को दी| जिसके बाद दारोगा शैलेन्द्र कुमार नें लोहिया अस्पताल में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| दस दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है|
कोतवाली के एसएसआई हरीओम त्रिपाठी नें बताया कि अभी जाँच की जा रही है| आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नही की गयी है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|