गोवर्धन के साथ निराश्रित गोवंश की हुई पूजा, खिलाया गुड़ और फल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) गोबर्धन पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें गोवंश आश्रय स्थल जाकर पूजा अर्चना की और आमजनमानस में गायों के प्रति गौ-आस्था की अलख लगायी|
थाना क्षेत्र के ग्राम सितवनपुर पिथू  स्थित गोवंश आश्रय स्थल पंहुचे डीएम मानवेन्द्र सिंह के साथ मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें अधिकारियों के साथ गोवर्धन पूजन विधि-विधान से किया| जिलाधिकारी नें हर घर से गौ-माता के लिए एक रोटी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया| इसके साथ ही उन्होंने गोवंश को फूल माला पहनाकर विधिवत पूजन किया। उन्हें गुड़ आदि खिलाया| डीएम ने लोगों से आग्रह किया कि वह गोवंश के संरक्षण और संवर्धन में योगदान दें।
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार आदि रहे|
गोवर्धन सजाओ- रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन
गौवंश आश्रय स्थल याकूतगंज में “गोवर्धन सजाओ- रंगोली बनाओ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सहभागिता करने वाली समस्त किशोरियों को वस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। गौवंशों को गुड़- रोटी एवं हरा चारा खिलाया गया। गौ सेवकों को उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। दिवाली पर दिए बनाने वाली ग्रामीण किशोरियों को वस्त्र एवं मिष्ठान भेट किया गया| बीजेपी नेता वीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ० अंकुर श्रीवास्तव आदि रहे|