गजब: एक अनोखी गाय जो दे रही गोबर के साथ अंड्डे!

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुर्गी अंड्डे देती है यह एक सामन्य बात है| लेकिन यदि आप को पता चले की गाय भी अंड्डे देती है| खबर चौकाने वाली जरुर है लेकिन नगर में एक गाय नें अड्डे देकर सभी को चक्कर में डाल दिया है| मामला क्षेत्र में चर्चा पकड़ रहा है|
शहर के मोहल्ला बाग़कूंचा निवासी चक्की मालिक राजीव मिश्रा के घर ढाई वर्षीय एक काले रंग की गाय है| जिसका पहला बच्चा भी 11 महीने का है| राजीव मिश्रा नें बताया कि लगभग बीते 25 दिन पूर्व उनकी गाय नें गोबर के साथ एक 64 ग्राम का एक अंड्डे जैसा कुछ निकला| जिसको फोड़कर देखा तो भीतर बाल उगे हुए थे| और भीतर गूलर जैसा दिखने बाला कुछ नजर आया|
बीते शुक्रवार की शाम लगभग  7:30 बजे एक और अंड्डे जैसा कुछ मिला| जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म हो गया| राजीव नें बताया कि उन्होंने पशु चिकित्सक से बात की तो उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला उनके जीवन में पहला है| फ़िलहाल लगभग 64 ग्राम अंड्डे जैसी दिखने वाली चीज सुर्ख़ियों में है|