संकल्प बाइक रैली निकाल पूर्व मंत्री को किया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bayk railiफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के मंत्री रहे स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी को याद करने हुये बीजेपी कार्यकर्ताओ ने नगर में मुख्य मार्ग पर बाइक रैली निकाली|

फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे से एकत्रित होकर बीजेपी कार्यकर्ता फतेहगढ़ चौराहे पंहुचे| जंहा से भोलेपुर, नेकपुर, आवास विकास होकर जुलूस लाल दरवाजे पंहुचा| जिसके बाद कादरी गेट, चाँदपुर, होते हुये घटियाघाट पंहुचा| जंहा ब्रह्मदत्त द्विवेदी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें गंगा जल से स्नान कराया| सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये|

इस दौरान यात्रा संयोजक शिवम् दुबे, रामवीर शुक्ला, शशांक शेखर मिश्रा,कौशिक शुक्ला, रानू दीक्षित,हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, रैली सह संयोजक तरुण पाण्डेय, अमन गुप्ता,आयुष पाठक , लखन तिवारी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे|