कई बोरे पुरानें अभिलेख गंगा में फेंके, विरोध करने पर गोली मारने की धमकी

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बड़ी संख्या में पुराने बिल और चेकों के साथ ही अन्य हिसाब-किताब के कागज गंगा में फेंके जाने से हड़कंप मच गया| गंगा नहा रहे श्रद्धालुओं नें तीन बोरी अभिलेख (बिल) आदि बाहर निकाल लिये और पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें मौके पर आकर तीन बोरी हिसाब-किताब के कागजात आदि बरामद किये| अभिलेखों पर शहर के बड़े-बड़े व्यापारियों की फर्मो के नाम लिखे थे|
बुधवार सुबह तड़के दुर्वासा आश्रम के निकट तीन युवक ई-रिक्शा भरकर पुराने बिल आदि कागजात लेकर पंहुचे|  उन्होंने कागजात  गंगा की धार में फेंक दिये| मौके पर गंगा नहा रहे ओमेन्द्र सिंह वर्मा नें इसका विरोध किया तो अभिलेख फेंक रहे लोगों नें गोली मारने की धमकी दी| आरोपी धमकी देकर फरार हो गये| स्न्नान कर रहे लोगों नें लगभग तीन बोरी अभिलेख गंगा से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद पांचाल घाट चौकी पुलिस मौके पर आ गयी| इसके साथ ही नमामि गंगे के भी कार्यकर्ता आ गये| पुलिस नें तीन बोरी अभिलेख कब्जे में ले लिये|
पुलिस जाँच कर रही है|