परिषदीय विधालय तीन दिन के लिये बंद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: कड़के की ठंड को देखते हुये जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने परिषदीय विधालयो को रविवार तक बंद कर दिया है| सोमबार को विधालय पुन: 9 बजे से खोले जायेगे|

गुरुवार को जिलाधिकारी ने शुक्रवार का अवकाश कर दिया| 13 को छुट्टी हो जाने के बाद 14 को मकर संक्रांति का अवकाश है| इसके बाद रविवार है | जिससे विधालय तीन दिन तक बंद रहेंगे| सोमबार को विधालय 9 बजे से खुलेंगे| जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर आदेश भी जारी कर दिया है|