कोरोना मरीज के परिजनों का आरआरटी टीम पर पथराव, पुलिस से अभद्रता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर गयी आरआरटी टीम पर मरीज के परिजनों नें पथराव कर दिया| जब पुलिस मदद के लिए पंहुची तो उसके साथ भी अभद्रता कर दी| पुलिस नें दो को हिरासत में ले लिया|
थाना क्षेत्र ग्राम जहानगंज खेड़ा रशीद कोल्ड के पीछे निवासी नौशाद पुत्र कुमल बक्स कोरोना पॉजिटिव निकला था| जिसके बाद उसके घर आरआरपी टीम जाँच करने के लिए पंहुची| टीम में डॉ० कुलभूषण राजपूत, प्रन्जुल तिवारी, विवेक कनौजिया, अरविन्द वर्मा आदि आये| उन्होंने नौशाद को कोरेंटाइन सेंटर भेजने की सलाह दी| जिस पर परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने आरआरटी टीम पर पत्थर चला दिये| जिसके बाद टीम नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| जिस पर महिला पुलिस कर्मी से भी अभद्रता करने लगी| लेकिन बाद में पुलिस नें कोरोना पॉजिटिव को पकड़कर कोरेंटाइन सेंटर भेज दिया| पुलिस पथराव और अभद्रता की बात से इंकार कर रही है|
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि पथराव नही हुआ और पुलिस से अभद्रता से बात भी गलत है| महिला नें अपने बेटे को कोरेंटाइन सेंटर ले जाने का विरोध किया था| बाद में पुलिस नें उसे भेज दिया|