सरदार पटेल के वंशजों से डरी हुई है बीजेपी सरकार: तरुण पटेल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को किसान स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ करने आये किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मध्य जोन तरुण पटेल नें बीजेपी पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा की सभी किसान पटेल के वंशज है जिनसे भाजपा की सरकार डरी हुई है|
शहर के चाँदपुर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने माल्यार्पण किया| इसके बाद उन्होंने किसान स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ झंडी दिखाकर करने के दौरान भाजपा पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार किसानों के नाम पर अपना फायदा देखती है| यूपी सरकार नें किसानों के दरवाजे पर लगे एटीएम (पशु) सड़कों पर घूम रहे हैं| बीजेपी सरकार लोगों को धर्म के बम का अफीम चटाकर राजनिति कर रही है| बीजेपी सरकार केबल किसानों की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है|
बीजेपी नें किसान की कमर तोड़ी अब पटेल की प्रतिमा बनायी| यह केबल सरकार पटेल के वंशजों (किसानों) का डर ही सरकार के भीतर है| उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ है| किसान उठेगा तभी कांग्रेस भी उठेगी|
यात्रा को तरुण पटेल नें प्रगतिशील किसान नारद कश्यप से हरी झंडी दिखवायी| उन्होंने किसान स्वाभिमान यात्रा के तहत राजेपुर क्षेत्र के गांव दहलिया में किसानों की सभा को सम्बोधित किया|  जिलाध्यक्ष विजय कटियार, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, दीपक मिश्रा, शुभम गंगवार, राहुल सचान, पुन्नी शुक्ला, दीप्ती सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी व मनोज गंगवार आदि रहे|