मैजिक की टक्कर से भट्टा मजदूर की मौत, साथी गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: भट्टे से मजदूरी करके साथी के साथ पैदल घर जा रहे मजदूर को पीछे से आयी तेज रफ्तार मैजिक नें कुचल दिया| जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि दूसरा साथी घायल हो गया| परिजनों नें जाम लगा दिया| पुलिस नें समझाकर जाम खुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गंगौली निवासी 65 वर्षीय रामकृष्ण जाटव अपने साथी 45 वर्षीय महेश कुमार कठेरिया के साथ पैदल घर जा रहा था| उसी दौरान शनिवार शाम लगभग 7 बजे बरौन के निकट पीछे से आयी तेज रफ्तार मैजिक नें दोनों के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गयी| जबकि उसका साथी महेश घायल हो गया| घटना से आक्रोशित परिजनों नें मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया| जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पंहुची और परिजनों को कार्यवाही का भरोसा देकर जाम खुलवाया| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|