दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) बीती रात विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| परिजनों नें दहेज के लिए विवाहिता की हत्या गला दबाकर करने का आरोप लगाया| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मान निवासी 26 वर्षीय स्नेहलता पत्नी पुष्पेन्द्र यादव की बीती रात अपनी ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| जिसके बाद मृतका के परिजनों कन्नौज विशुनगढ़ के ग्राम हमीरपुर निवासी मृतका का भाई प्रमोद कुमार पुत्र  दुर्विजय सिंह यादव अपने परिजनों के साथ मौके पर आया और पुलिस को तहरीर दी| पुलिस को दी गयी तहरीर में उसने मृतका के पति पुष्पेन्द्र, ससुर विनोद कुमार, सास मंजो देवी, ननद रीना, चचिया ससुर नन्हे (बाबा) पर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि आरोपी अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बाइक और सोनें की चैन की मांग कर स्नेहलता को प्रताड़ित करते थे| जिसके चलते आरोपियों ने स्नेहलता की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी| बीती रात उसकी ससुराल के तख्त पर उसका शव पड़ा मिला|
घटना की जानकारी पर सीओ राजवीर सिंह, थानाध्यक्ष धर्वेन्द्र कुमार आदि नें पड़ताल की| जिसके बाद शव को पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थानाध्यक्ष नें जेएनआई को बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी जाँच के बाद की जायेगी|