पंजे में लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजीव गाँधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को कांग्रेसियों नें पुरस्कृत किया| पुरस्कार में लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट पाकर प्रतिभागियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी|
शहर के बाग लकूला स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार का वितरण यूपी कांग्रेस के महासचिव श्रीप्रकाश प्रधान के द्वारा किया गया| प्रथम पुरस्कार में लैपटॉप शीतल शर्मा, द्वितीय पुरस्कार टैबलेट सुबोध यादव व तृतीय पुरस्कार मोबाइल श्रद्धा सक्सेना को दिया गया|
कुल 50 विजेताओं में से 10 प्रतिभागी अन्य जनपद के थे| जिनको प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुरस्कार दिया जायेगा| कुल 40 में से 29 विजेताओं को पुरस्कार दिये गये| जबकि 25 को सांत्वना पुरस्कार दिये गये| प्रदेश महासचिव नें कहा कि राजीव गाँधी नें देश को आगे ले जाने का कार्य किया| उनके कार्यकाल में देश विकास के पथ पर अग्रसर रहा| जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें कहा कि राजीव गाँधी नें देश में संचार क्रांति लायी| पंचायती व्यवस्था लागू की| महिलाओं को सशक्त बनानें का कार्य किया|
पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, अनुपमा शर्मा, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें भी विचार रखे| संचालन मनोज गंगवार नेंकिया| इरफान प्रधान, कैलाश यादव, अभय यादव, ओम प्रकाश वाथम व शकुंतला देवी आदि रहे|