नालियों में बजबजा रहा स्वच्छता अभियान, जहानगंज में बुखार नें ली तीसरी जान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) फतेहगढ़ के याकूतगंज में सफाई अभियान की पोल तब खुली जब सैकड़ों लोग कथित डेंगू बुखार की चपेट में आ गये| इसके बाद जहानगंज कस्बे में भी बुखार ने पैर पसार लिया है| गुरूवार को बुखार से तीसरी जान भी चली गयी| आधा सैकड़ा लोग विभिन्य अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है| तीन की मौत के बाद अब जिम्मेदार केबल कागजी नाब बनाकर उसमे सफाई के आंकड़े भरकर लखनऊ-दिल्ली तैराते रहे| आखिर जब तीन जाने गयी तो जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार नींद से जागे|
बताते चले कि 50 वर्षीय अवधेश उर्फ पप्पू पुत्र राजबहादुर की मौत के बाद मंगलवार को 12 वर्षीय सुमित पुत्र रामवीर की बुखार से मौत हो गयी थी| गुरुवार को सुबह 24 वर्षीय शबनम पुत्री इरफान बुखार से जिन्दगी की जंग हार गयी| कस्बे की नालियाँ गंदगी से बजबजा रहीं है| लेकिन वर्षों से उनमे झाड़ू नही डाली गयी| जिससे विभिन्य प्रकार की बीमारी जन्म ले रही है|
कस्बे के रहने वाले तकरीबन 50 लोग बुखार (कथित डेंगू) से पीड़ित बताये गये हैं| जो जनपद में विभिन्य अस्पतालों के साथ ही कानपुर में भी इलाज करा रहे है| कस्बे में स्वच्छता अभियान का अता-पता नही है| अब जब तीसरी मौत हुई तो खुद भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, बीडीओ राजेश बघेल, एडीओ पंचायत सुरेश पाल, डॉ० मान सिंह पंहुचे| उन्होंने बीमार लोगों के घर जाकर हाल-चाल लिए| डॉ० मान सिंह नें विधायक को बताया कि वह खुद ही नही समझ पा रहे है कि आखिर मौत कैसे हो रही है| फिलहाल बीमारी गंदगी से पनपने की चर्चा तेज है|
पूरे कस्बे में एक महिला सफाई कर्मी
नवाबगंज कस्बे की हजारों में है| जिसमे नगला खेड़ा, नगला पाल और छंगे नगला के साथ ही कस्बे की आबादी है| लगभग 5100 मतदाता है| लेकिन इसके बाद भी केबल एक महिला सफाई कर्मी की तैनाती है| डीपीआरओ अमित त्यागी नें बताया कि शासन के आदेश है कि एक गाँव में एक ही सफाई कर्मी की तैनाती होगी| जहाँ जादा गंदगी की शिकायत होती है वहां अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर सफाई करायी जाती है|
भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि वह मौके पर गये थे| पता चला है कि कुछ पैथोलाजी प्लेटलेट्स कम होंने पर डेंगू की रिपोर्ट बना देते है| जिसकी जाँच के लिए सीएमओ से कहा गया है| सफाई व्यवस्था दुरस्त करायी जा रही है| ग्रामीणों को सफाई के प्रति खुद जागरूक होना चाहिए| जब पीएम मोदी झाड़ू लगा सकते है तो फिर हर व्यक्ति को झाड़ू पकड़कर अपने दरवाजे को साफ करना चाहिए| स्वास्थ्य टीम से बेहतर उपचार के लिए कहा गया है|