तहसील दिवस में 468 शिकायतों में केबल 33 का निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को जिले की तीनो तहसीलों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिनमे सर्वाधिक राजस्व सम्बन्धित शिकायतें पंहुची| उसमे भी अधिकतर को केबल भरोसे की घुट्टी पीकर लौटना पड़ा|
सदर तहसील में सीडीओ एम अरुन्मोली की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे राजस्व, भूमि कब्जे, बिजली, पुलिस से सम्बन्धित शिकायतें पंहुची| कुल 168 शिकायते आयीं इसमें केबल 6 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। सीडीओ नें आयी शिकायतों का सप्ताह भर में निस्तारण करनें के निर्देश दिये| इस दौरान तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय आदि रहे|
अमृतपुर में 99 शिकायतों में 2 का निस्तारण
अमृतपुर संवाददाता: तहसील में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ| जिसमे कमालुद्दीनपुर निवासी देवेंद्र कुमार ने खाद के गड्ढे, लभेड़ा निवासी धर्मवीर ने कहा कि हैंडपंप खराब, नगलाहूशा निवासी अरविंद कुमार नें भूमि पैमाइश की शिकायत की| कुल 99 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमे से केबल दो को न्याय मिल सका| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, तहसीलदार संतोष कुशवाह, खंड विकास अधिकारी कौशल गुप्ता आदि अधिकारी रहे|
कायमगंज में 201 शिकायतों में 25 मामले निपटे
कायमगंज संवाददाता: कायमगंज में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक डॉ० सुरभि गंगवार, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा आदि ने भी शिकायतें सुनी| जिसमे 201 शिकायतें मिलीं| जिसमे से केवल 25 को मौके पर न्याय मिल सका| जिलाधिकारी नें सभी शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करनें के निर्देश दिये| उन्होंने कहा की यदि एक बार अबैध कब्जा हटानें के बाद दोबारा अबैध कब्जा किया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी|