किसानों को टोकन के नाम पर लालीपॉप दे रहे शीतगृह मालिक

FARRUKHABAD NEWS Politics कृषि कोरोना

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) अन्नदाता को भगवान माना जाता है जिसकी मेहनत से हर किसी का पेट भरता है| लेंकिन उसी अन्नदाता को इस समय कोल्ड मालिकों से मनमानी के चलते आलू के टोकन की जगह लालीपॉप मिल रही है| जिससे किसान चिलचिलाती धूप में घंटों परेशान हो रहे है| लेकिन उनकी समस्या का समाधान नही है|
कस्बे के अमृतपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में किसान कोल्ड मालिक की मनमानी का दंश झेल रहा है| जिसके चलते उसे घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है| तेज घूप में उसे समस्या हो रही है| लीलापुर के अंजू ने बताया है कि वह 3 दिन से लगातार भटक रहे है लेकिन उन्हें टोकिन नही मिल रहा है| ग्रामीण कई-कई दिन से लाइन में लगे है| लेकिन टोकिन के नाम पर उनेह भरोसे की घुट्टी पिलाई जा रही है| भीड़ के कारण सोशल  डिस्टेसिंग का पालन नही हो पा रहा है| तीन से चार दिनों तक किसान भटक रहा है|
एसडीएम बिजेंद्र कुमार सिंह नें बताया की किसी भी हालत में किसानों को समस्या नही होनी चाहिए| यदि समस्या है तो जाँच करायी जायेगी| कोरोना काल में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर कार्यवाही की जायेगी|