गौबंश की हत्या करने में एक गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

javed-gau-bnashफर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम जसुपुर गढिया में गौबंश की हत्या करने में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही साथ एक आरोपी को दबोच भी लिया| दो की तलाश की जा रही है|

पुलिस ने जसुपुर गढिया निवासी जावेद पुत्र लाखमीर, नईम पुत्र लालमीर, शमीम पुत्र लालमीर के खिलाफ गौबंश की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस के अनुसार मुन्नू मिश्रा के खेत में तीनो आरोपी गौबंश का बध कर रहे थे| पुलिस ने आरोपी जावेद को एक रस्सी, एक कुल्हाड़ी, एक छुरी के साथ गिरफ्तार कर लिया| जबकि अन्य दोनों आरोप फरार है|

थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है| जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा|