सपा नेता की माँ सदर सीट से लड़ेगी निर्दलीय चुनाव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

ambar-khanफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अम्वर खान की माँ रिहाना खान ने सदर सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है| उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्या और उनको न्याय दिलाने के लिये वह प्रयास करती रहती है|

फतेहगढ़ चौराहा निवासी रिहाना खान ने कहा कि वह सपा में अभी आवेदन कर रही है| यदि टिकट मिली तो सही नही तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगी| उन्होंने कहा कि अभी तक हुये जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र का विकास नही कराया | लोगो का केबल भरोसा ही तोडा है| जिससे आम जनता के भीतर आक्रोश है| विकास की रेस में विधान सभा काफी पीछे है| इस लिये अब कुछ नया करने की सोच आ गयी है|

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से उनका कोई सरोकार नही है| यदि पार्टी टिकट देगी तो पार्टी से सदर सीट से चुनाव लगेंगे| नही तो उनकी मांगने की कोई आदत नही है| सपा नेता अम्वर खान ने कहा कि वह पार्टी से टिकट दिलाने का प्रयास में लगे है| यदि टिकट नही मिली तो वह सपा उम्मीदवार विजय सिंह के साथ ही चुनाव में रहेंगे| माँ का साथ नही देंगे|