ब्रेकिंग: लोहिया की महिला ओपीडी के रिकार्ड रूम का जंगला काटकर चोरी!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

lohiya chori 1lohiya asptal chori 2dr sroj vala singhफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास स्थित महिला ओपीडी में बने रिकार्ड रूम का जंगला काटकर चोरी की गयी| कार्यालय से किसी जरूरी अभिलेख को गायब करने का प्रयास किया गया| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

लोहिया अस्पताल की महिला ओपीडी के रिकार्ड रूम में वरिष्ठ सहायक संजय कुमार सिंह बैठते है| अस्पताल की देखरेख के लिये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास, रामलडैते व जगराम तैनात है| वरिष्ठ सहायक संजय ने बताया कि जगराम बीते दिन चार बजे अस्वस्थ्य होने के कारण चला गया| उन्होंने अपने कार्यालय का दरवाजा दो बजे बंद कर दिया|

सुबह अस्पताल पंहुचने पर जानकारी हुई कि चोरो ने पहले लोहिया अस्पताल की जनरल ओपीडी से महिला ओपीडी में आने वाले गेट में लगा ताला तोडा| उसके ठीक पास लगे कार्यालय के गेट का ताला तोड़ा लेकिन कार्यालय के गेट में सेन्ट्रल लॉक होने के कारण चोर दरवाजे से अन्दर दाखिल नही हो सका| जिसके बाद उसने रिकार्ड रूम के जंगले की सरिया तोड़कर अन्दर से कई ज्ररूरी अभिलेख गायब किये है| घटना की सूचना पुलिस को देने देने पर आवास विकास चौकी पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| वरिष्ठ सहायक संजय कुमार ने बताया की अभी अभिलेखों की जाँच की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कागज या फाइल लापता नही मिली|
टूटे जंगले के ठीक ऊपर लगा सीसी टीवी भी वर्षो से खराब
वरिष्ठ सहायक संजय कुमार के अनुसार महिला अनुभाग में 14 सीसीटीवी लगे है| जो पूरी तरह से खराब है|सीसी टीवी में तत्काल आप गतिविधि देखे सकते हो लेकिन उनमे कुछ भी रिकार्ड नही होता| सीसी टीवी कानपुर की कम्पनी काना आर्य कारपोरेशन के माध्यम से लगाये गये थे| जिसके बाद वह पुन: देखने तक नही आये|

लोहिया अपस्ताल की महिला अनुभाग की सीएमएस डॉ० सरोज वाला सिंह का कहना है कि हो सकता हो चोरो की मंशा कोई अभिलेख गायब करने की रही हो| लेकिन अभी तक कोई गायब अभिलेख का पता नही चला है| सीसीटीवी की रिकार्डिंग सिस्टम में समस्या है| इसकी शिकायत भी की गयी लेकिन कोई देखने तक नही आया|