भाजपा नेता मोहन अग्रवाल व कपड़ा व्यापारी सहित 37 के खिलाफ दर्ज हुई जबाबी एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शनिवार को दोपहर भाजपा नेता मोहन अग्रवाल और गौरव गुप्ता के बीच भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद के चलते पुलिस नें दोनों तरफ की जबाबी तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया|
शहर के मजीद मजीद स्ट्रीट निवासी भाजपा नेता व फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल नें वृंदावनगली निवासी सोनी व वंशी रस्तोगी पुत्र पन्नालाल व गौरव गुप्ता पुत्र वीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे उन्होंने कहा है कि नामजद आरोपी अपने 25-30 अज्ञात साथियों के साथ आये और गाली-गलौज कर धमकी दी कि तुमने जमीन लिखा ली है| लिहाजा उसे 5 लाख रंगदारी चाहिए| जब मना किया तो आरोपियों नें तमंचे से जानलेवा फायरिंग कर दी| जिससे वह बाल-बाल बच गये| आरोपी मौके से जान से मारने से धमकी देकर फरार हो गये| पुलिस नें मोहन की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 386, 307, 452, 504, 506 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
दूसरे पक्ष से गौरव गुप्ता नें मोहन अग्रवाल के साथ 6-7 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे गौरव नें आरोप लगाया कि उनका मोहन अग्रवाल से भूमि विवाद चल रहा है| जिस पर नगराधिकारी ने स्टे भी कर दिया था| जिसके बाद शनिवार को मोहन उस भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे| उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कर दिया| जब उन्हें मना करने गये तो उन्होंने अपने साथियों के साथ एक राय होकर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी| जिससे आस-पास के लोगों नें खिड़की दरवाजे बंद कर लिये| पुलिस नें मोहन और उसके 6-7 साथियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 352, 504, 506 व 7 क्रिमनल ला एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
मामले की विवेचना तिकोना चौकी इंचार्ज दीपक त्रिवेदी को दी गयी है|
इसे भी पढ़े– बीजेपी नेता व कपड़ा व्यापारी के साथ भूमि विवाद में फायरिंग, पुलिस ने चार को दबोचा