कांग्रेसियों नें जलाये तो बीजेपी ने उतारी कृषि यंत्रों की आरती

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी द्वारा जलाए गए कृषि यंत्रों के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने कृषि यंत्र पूजन कार्यक्रम किया| जिसमे भाजपा ने कांग्रेस के पंजे पर खूब जुबानी डंडे चलाये|
शहर के सातनपुर स्थित सातनपुर गल्ला मंडी में किसान मोर्चा के द्वारा कृषि यंत्रों का पूजन कार्यक्रम किया गया| जिसमे जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में कृषि सुधार कानून को लेकर कृषि यंत्रों को जलाने का कार्य किया जिसके कारण पूरे देश में उनके इस कार्य की निंदा हो रही है जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने कृषि यंत्रों के पूजन का निर्णय लिया| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि सुधार कानून से किसानों की आर्थिक स्थिति बदलेगी कांग्रेस के भ्रामक प्रचार को किसानों ने सिरे से नकार दिया है इसीलिए जगह-जगह कृषि यंत्र जलाने का कार्य किया जा रहा है| भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा नए कृषि सुधार कानून से किसानों की उपज खराब नहीं होगी खाद्यान्न भंडारण की भी समस्याएं समाप्त हो गई हैं| भाजपा सरकार के शासनकाल में किसानों की आर्थिक समस्याएं कम हुई है किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाना भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा नए कृषि सुधार कानून से एमएसपी का कोई लेना देना नहीं है किसानों को व्यापार करने में सुविधा दी गई जिसके कारण वह अपनी उपज का उचित मूल्य कहीं भी प्राप्त कर सकते हैं|  कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री कुलदीप दुबे ने किया। कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अशोक कटियार, सुभाष वर्मा, डॉ० बीके गंगवार, संजीव गुप्ता, विमल कटियार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राज कुमार वर्मा आदि रहे |