सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदेश नेतृत्व के आदेश में लगायी आग

FARRUKHABAD NEWS HEALTH जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: उत्तर-प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा प्रदेश भर की कमेटी भंग करने और जनपद में नये कार्यकारी अध्यक्ष के मनोनयन पर रार फ़ैल गयी है| जिसके चलते संगठन के नेताओं नें आक्रोश व्यक्त कर प्रदेश नेतृत्व के आदेश की प्रतियों में आग लगा कर प्रदर्शन किया|
संगठन के डॉ० गौरव वर्मा और नरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तकरीबन एक दर्जन स्वास्थ्य संबिदा कर्मी सीएमओ कार्यालय पंहुचे| जंहा उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा कार्यकारिणी भंग की कार्यवाही पूरी तरह से अबैध है| प्रभारी अध्यक्ष सदैव संघ विरोधी आदत और भ्रष्टाचार में लिप्त है| प्रदेश कार्यकारणी अपनी असफलताओं को छुपाने के तानाशाही रवैया अपना रही है| संगठन में स्वयभू दलाल किस्म के लोगों नें अपना कब्जा किये है|
नरेंद्र मिश्रा नें कहा कि आगामी चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश नेतृत्व में परिवर्तन की मांग फर्रुखाबाद द्वारा उठायी गयी | जो अधिक प्रबल होगी| फर्रुखाबाद का संगठन मनोनीत संगठन है न की प्रदेश जैसा स्वयंभू है| आक्रोशित नेताओं नें मामले में कोर्ट में जाने की भी बात की है| आक्रोशित संगठन के पदाधिकारियों नें सीएमओ कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व में आदेश की प्रतियाँ जला कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की|
इस दौरान डॉ० पुनीत पाण्डेय, डॉ० शिशिर यादव, संजय कुमार वाथम, अजीत, राजआर्यन अग्निहोत्री, रेनू मिश्रा, मीडिया प्रभारी साबिर हुसैन आदि रहे|