आंधी-तूफान से टूटे खम्भे से कई गाँवों में अँधेरा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के बीते दिन तेज आंधी और तूफान से विधुत के पोल टूट कर जमीन पर गिर गये| जिससे कई गाँवो की विधुत सप्लाई बंद है| जिन्हें अभी तक दुरुस्त करने कोई अफसर नही आया|

आंधी से ग्राम सुखियापुर में दो विधुत पोल टूट गये| जिससे उस गाँव की सप्लाई बंद हो गयी| वही खरगपुर में दो और तुषौर में भी दो विधुत पोल टूट कर जमीन पर गिर गये | वही पूर्वी गौटिया में ट्रांसफार्मर पोल सहित जमीन पर गिर पड़ा| जिससे वहां कि भी सप्लाई बाधित हो गयी| पोल का अभी तक कोई सुधार नही होने से ग्रामीण गर्मी में परेशान है| दर्जनों गाँवो में विधुत सप्लाई बाधित हुई है| जेई रंगलाल ने बताया की सुधार कर कार्य जारी है| जल्द पोल दुरुस्त करा दिये जायेगे|