हाथरस कांड के विरोध में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों को सपा-कांग्रेस का समर्थन

CRIME FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) हाथरस कांड को लेकर पूरे देश में गुस्सा है| जनपद में भी लगातार घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की जा जरी है| घटना के विरोध कर रहे सफाई कर्मियों को युवा कांग्रेस व सपा नें समर्थन दिया|
टाउन हाल पर एक दिन की हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें पदाधिकारियों के साथ पंहुचकर सफाई कर्मियों को लिखित में समर्थन दिया| युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नें कहा की रेप पीड़िता के शव को पुलिस नें अँधेरे में जलाकर कानून व्यवस्था के मुंह पर तमाचा मारा है| उन दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए| उपाध्यक्ष वरुण त्रिपाठी, अर्जुन शर्मा, शिवम वाजपेयी आदि रहे|
इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव के साथ पदाधिकारी सफाई कर्मियों से मिले और उन्हें समर्थन पत्र सौपा| राघव दत्त मिश्रा, शशांक सक्सेना, ब्रजेश यादव एडवोकेट, मतीन खां आदि रहे|