6 घंटे बाद एसडीएम के भरोसे पर खोला नवाबगंज-अचरा मार्ग का जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) धार्मिक स्थल पर मिट्टी डालने से मना करना पुलिस के लिए मुश्किल का सबब बन गया| आक्रोशित ग्रामीणों नें सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया| लगभग 6 घंटे के बाद एसडीएम सदर के भरोसे पर जाम खोला गया|
थाना नवाबगंज से अचरा मार्ग पर स्थित ग्राम सलेमपुर में मुख्य मार्ग पर धार्मिक स्थल का निर्माण कर उसमे मूर्ति स्थापना की गयी है| ग्रामीण धार्मिक स्थल के निकट तालाब से मिट्टी लाकर उसमे डाल रहे थे| पुलिस नें मिट्टी डालने पर रोंक लगा दी| जिस पर ग्रामीण भड़क गये| ग्रामीणों नें नवाबगंज-अचरा मार्ग पर जाम लगा दिया| महिलायें ढोलक बजाकर पुलिस का विरोध करती दिखीं| पुलिस कर्मियों के हाथों में डंडे देखकर ग्रामीण भी लाठी-डंडे ले आये|
ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि हल्का इंचार्ज जितेन्द्र मिट्टी डालने के बदले अबैध बसूली की मांग कर रहा है| गुस्साये ग्रामीणों नें थानाध्यक्ष राकेश शर्मा को खदेड़ दिया|
जाम सुबह लगभग 10 बजे से खबर लिखे जाने तक लगा है| घटना की जानकारी पर तहसीलदार कायमगंज  के आने के बाद भी ग्रामीणों नें जाम नही खोला| पुलिस के सामने महिलाए लाठी पटकर नारेबाजी कर रहीं है। सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत मौके पर पंहुचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया| लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नही हुए|
लगभग 6 घंटे के जाम के बाद एसडीएम सदर अनिल कुमार नें मौके पर आकर ग्रामीणों को भरोसा दिया| इसके बाद ग्रामीणों नें जाम खोला|