सरकार की नीतियों के खिलाफ तहसील में गरजे सपाई

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश व्यापी तहसील घेरो आंदोलन के तहत सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों  बड़ी संख्या में सपाई एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार को पानी पी-पी कर कोसा| सरकार को गरीब, बेरोजगार और किसान विरोधी बताया| इसके बाद उन्होंने ज्ञापन सौपा|
सदर तहसील में एकत्रित हुए सपाईयों नें सरकार पर तीखे हमले किये| जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी नें कहा कि सरकार के पास युवाओं को रोजगार देंनें के नाम पर खाली कटोरा है| युवा वर्ग का इस सरकार नें भविष्य तवाह किया है| जिससे आम जनता में आक्रोश है| लेकिन ये बेरोजगार युवा ही सरकार का तख्ता पलट करेगा| उन्होंने कहा कि सरकार सपाईयों को अबैध ढंग से भू-माफिया घोषित कर रही है| जो केबल सरकार की तानाशाही है|
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिलामहासचिव मंदीप यादव, व्लाक प्रमुख राजेपुर सुबोध यादव, युनूस अंसारी आदि विचार रखे| राघव दत्त मिश्रा, बंटी यादव, शशांक शेखर मिश्रा, रजत क्रांतिकारी, सुलक्षणा सिंह आदि रहे|
अमृतपुर तहसील में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया| जिसमे पूर्व मंत्री नें कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है| रोजगार देंने की जगह सरकार युवाओं को बेरोजगारी के गर्त में धकेल रही है| जिससे देश में बेरोजगारी तेजी के साथ फैल रही है| किसान परेशान है| उसको उसका हक नही मिल पा रहा है|
सपा नेता सचिन यादव नें कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को मुश्किल के आलावा और कुछ भी नही दिया| बेरोजगारी के चलते देश व प्रदेश का नौजवान दोराहे पर खड़ा है| उसको पता नही की उसका भविष्य क्या है| किसान का बकाया अभी तक सरकार नही दे पायी| बिजली की दरों में लगातार वृद्ध हो रही है| जिसका सीधा बोझ किसान के कंधों पर आ रहा है| सचिन यादव ने पूर्व मंत्री सांसद मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार को बदले की भावना से किया जा रहा है| सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव नें कहा कि किसान, नौजवान और गरीब विरोधी है|
अरुण कुमार, पूर्व जिला महासचिव समीर यादव, महासचिव मनमोहन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सुनील यादव सिंहपुर आदि मौजूद रहे|
कायमगंज में पूर्व विधायक अजीत कठेरिया के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा गया|