वृक्षारोपण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को दिखा गजब का उत्साह

FARRUKHABAD NEWS कृषि कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में गजब का उत्साह देखने को मिला | जगह-जगह लोगों नें वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया| वहीं भाजपा ने सीएम योगी का जन्मदिन और पर्यावरण दिवस एक साथ मनाया और पौधारोपण भी किया|
भाजपा के आवास-विकास जिला कार्यालय में सीएम योगी का 48 वां जन्मदिन मनाया|भाजपा ने पार्टी कार्यालय के बाहर बने पार्क में पौधारोपण किया|  जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें पौधारोपण के दौरान बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर पौधारोपण किया| समस्त मोर्चों के द्वारा प्रत्येक बूथों पर बात एवं सैनिटाइजर वितरण का भी कार्यक्रम किया जा रहा है यह कार्यक्रम 11 जून तक चलेगा। इस दौरान जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, रामभरोसे चक, भाजयुमो अध्यक्ष मयंक बुंदेला, अशनील दिवाकर, अंकुर मिश्रा, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|
सीडीओ नें किया पौधारोपण
विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ शुक्ला के नेतृत्व में शहर के रायदीप चंद मोहल्ले के पार्क में पौधारोपण का कार्यक्रम सीएम योगी के जन्मदिन और पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया| इस दौरान आचार्य प्रदीप शुक्ला, नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा, न्यायिक मानवाधिकार के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित,धैर्य सिन्हा आदि रहे|
राजेपुर प्रतिनिधि: विकास खंड के ग्राम खाखटमऊ दहिलिया में पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र फर्रुखाबाद के वॉलिंटियर अरुण प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक ज्ञानेश कुमार अग्निहोत्री, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य रजनेश कुमार व शोभित बाबू के द्वारा पौधारोपण किया गया|  जिसमें आम, जामुन, शहतूत, तुलसी, नीम, बरगद आदि के पेड़ लगाए गये| इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया|