भूखें पेट कोरोना से जंग लड़ रहे थे मरीज! अव्यवस्था का वीडियो किया वायरल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कोविड-19 अस्पताल बरौन में भर्ती कोरोना मरीजों नें अस्पताल के भीतर की अव्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया| जिसके बाद जिलाधिकारी के दावों की पोल खुल गयी| मरीजों ने गंभीर आरोप लगायें|
जनपद में बरौन सीएचसी में भर्ती मरीजों की बेहतर व्यवस्था का दावा जिला प्रशासन करता चला आ रहा है| जिला प्रशासन जहाँ एक तरफ अपनी पीठ खुद ठोंक रहा है| वही इलाज के नाम पर खाना और दवा ठीक से ना मिलने और अस्पताल में फैली अव्यवस्था का वीडियो वायरल खुद मरीजों नें कर दिया| वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होंने से हडकंप मच गया है| मरीजों नें आरोप लगाया कि खाना मीनू के हिसाब से नही दिया जा रहा है| जो खाना मिल रहा है तो रोटी जली हुई और सब्जी और दाल में केबल पानी ही मिला है|
मरीजों नें फेंका खराब खाना
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया उसमे मरीजों नें बताया कि उन्हें खाना खराब मिल रहा है| जिससे उन्होंने खाने के पैकेट फेंक दिये| वीडियो में गत्ते में फेंका गया खाना भी दिखाया गया है| जिला प्रशासन अब जबाब देनें से कतरा रहा है|
वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्त निदेशक चिकित्सा विभाग डॉ० सरोज बाला ने बरौन सीएचसी का निरीक्षण किया| उन्होंने बताया कि मरीजों नें खाना ना मिलने की शिकायत की है| अब सब्जी का मीनू बना दिया गया है| भोजन में दूध, दही आदि को भी शामिल किया गया है| व्यवस्था में सुधार होगा|