पूर्व सैनिक के चार वर्षीय बालक का अपहरण, पुलिस नें तेज की तलाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात घर के भीतर से पूर्व सैनिक के पुत्र का अपहरण कर लिया गया| जिसके बाद जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस को पड़ोस में लगे सीसीटीवी से कुछ अहम सुराग लगा है| जिसके जरिये पुलिस नें तलाश तेज कर दी है|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नयन भोलेपुर निवासी पूर्व सैनिक चरन सिंह के एक पुत्री शिवानी है| जो वर्तमान में इंटर की छात्रा है| चरन सिंह नें बीते चार वर्ष पूर्व अपने रिश्तेदार कम्पिल के मिस्तनी निवासी हेत सिंह का पुत्र अभी गोद ले लिया था|  जब अभी को गोद किया था तो उसकी उम्र महज 11 दिन थी|
चरन सिंह की पुत्री शिवानी नें बताया कि उसका भाई अभी घर पर रात 12 बजे तक खेल रहा था| 2:50 बजे जब वह उठी तो अभी गायब था| जिसकी जानकारी परिजनों को दी| शिवानी नें बताया उसके घर पर चाचा की बेटी नीतू अपने पति सार्थक के साथ तीन दिन पहले आयी थी| लेकिन सार्थक चला गया| जबकि नीतू घर पर ही थी|
रात में चीखपुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गये| सभासद पप्पू नें पुलिस को घटना की सूचना दी| सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एसओजी टीम के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस को मोहल्ले की ही एक दुकान में सीसीटीवी फुटेज मिले| जिसमे पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है| अभी के पिता पूर्व सैनिक चरन सिंह नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| पुलिस नें चरन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया| इसके साथ संदिग्ध होनें पर नीतू को पुलिस नें हिरासत में ले लिया|
प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल नें बताया कि कई टीमें अभी की तलाश में लगायी गयीं है| जल्द ही उसकी तलाश की जायेगी|