विजय कमेटी फूंकेगी आगामी चुनाव में संघर्ष का बिगुल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने शनिवार को अपनी कमेटी की घोषणा कर दी| उन्होंने कई महत्वपूर्ण लोगों को कमेटी मेव जगह दी है| इसके साथ ही कमेटी को आगामी चुनाव के संघर्ष का बिगुल बताया गया है|
आवास विकास में पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० अनार सिंह यादव ने की| उन्होंने कहा कि जो कमेटी में पदाधिकारी है उनकी जिम्मेंदारी तो है साथ ही जो पदाधिकारी नही बने है वह अपने को किसी से कम ना समझे| वह पार्टी की निगरानी करे| उन्होंने कहा सपा सुप्रीमो अखिलेश का पूरे देश में कोई बिकल्प नही है| जिस तरह से एक्सप्रेस-वे अखिलेश ने बताया उसमे एक भी पैच नही है| सपा किसानों व आम आदमी के हक की लड़ाई लड़ने वाली पार्ट्री है|
मुन्ना यादव ने कहा की सभी पार्टी के सिपाहियों अपने हक के लिये सपा को ताकतवर बनाये|महानगर अध्यक्ष विजय यादव के कहा कि सपा में कभी जाति व धर्म की राजनीति नही हुई| अखिलेश ने जो विकास प्रदेश में कराया उसका लोहा देश व विदेश में लोग मानते है| आगामी चुनाव में सपा फिर सूबे की सत्ता में आयेगी और प्रदेश में सुख और शांति का माहौल कायम होगा| बीते कार्यकाल में बीजेपी ने कोई विकास कार्य नही किये| आम जनता उनकी वादा खिलाफी से काफी खफा है| उनका पगड़ी और तलवार भेट कर स्वागत किया गया|
इस दौरान कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे अरविंद सिंह यादव, विशाल कटियार, संजीव मिश्रा, महासचिव प्रवीन कुमार अग्निहोत्री(रिंकू), कोषाध्यक्ष आदेश शर्मा, सचिव शिवेंद्र यादव, मुवीन अंसारी,गौरव तोमर, जाविद अंसारी, प्रदीप कुशवाह,मनोज कश्यप, अमित श्रीवास्तव, नीरज वर्मा को बनाया गया है| इसके साथ ही कमेटी मे 29 को सदस्य बनाया गया है|
कार्यक्रम का संचालन रजत क्रन्तिकारी ने किया| जिला महासचिव मंदीप यादव,बीना शर्मा,मुमताज बेगम मौजूद रहे|