गंगा अध्ययन यात्रा लेकर कल नगर में होंगे गोविंदाचार्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय स्वाभिमान परिषद की ओर से आयोजित गंगा  अध्ययन यात्रा के साथ संस्था के संरक्षक व  भाजपा के पूर्व अखिल भारतीय महामंत्री संगठन गोविंदाचार्य  के.एन. गोविंदाचार्य शुक्रवार को नगर के विभिन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे| इसके साथ ही गंगा की वस्तु स्थिति से भी रूबरू होंगे|
गंगा अध्ययन यात्रा नगर संयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय नें बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे गोविन्दाचार्य का शाम 6:00 बजे गुरुगांव देवी मंदिर पहुंचेंगे वहां कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केवल 20-25 नागरिकों से भेंट करेंगे। रात्रि विश्राम नारायण आश्रम पांचाल घाट पर होगा। 12 सितंबर शनिवार को सुबह 8 बजे दुर्वासा ऋषि आश्रम पर संतों से भेंट करेंगे एवं सुबह 9:30 बजे भोलेपुर में पत्रकारों से वार्ता करेंगे, वार्ता के पश्चात प्रातः 10 बजे श्रृंगीरामपुर होते हुए कन्नौज जनपद के लिए गंगा अध्ययन यात्रा के साथ गोविंदाचार्य प्रस्थान करेंगे।
नगर यात्रा संयोजक सुरेन्द्र पाण्डेय नें बताया कि गंगा यात्रा देवप्रयाग से प्रारंभ होकर गंगासागर तक जाएगी।