तीन दिन में हटे 60 हजार से ज्यादा होर्डिंग, बैनर

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला प्रशासन ने नगर नगर के साथ मिलकर तीन दिन में लगभग 60 हजार होर्डिंग-पोस्टर हटाये | रविवार को भी जगह-जगह अभियान चलता रहा| इसके बाद भी अभी भी कई जगह आचार संहिता का उलंघन हो रहा है| कई जगह होर्डिंग अभी भी सरकारी खम्भों व दीवारों पर टंगे है|

आचार संहिता लगते ही नगर पालिका ने शहर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स व फ्लेक्स हटवाने शुरू कर दिए। चैयरमेन व सभासद पद के दावेदारों ने शहर में जगह-जगह फ्लेक्स-होर्डिंग्स, बैनर आदि लगवाए हुए थे। शुक्रवार को आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद इन्हें हटाने के आदेश जारी कर दिए गये थे| रविवार को भी नगर पालिका फर्रुखाबाद के क्षेत्र सहित अन्य नगर पालिका व नगर पंचायतो में भी अभियान चलाया गया| आचार संहिता लगने के बाद रविवार को तीसरा दिन था| जिसमे नगर पालिका सक्रिय दिखी|

नगर के लोहाई रोड व रेलवे रोड सहित कई जगहों पर अभियान चलाकर दावेदारों के होर्डिंग व पोस्टर हटाये गये |