कांग्रेसियों के दबाब के बाद पुलिस नें पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) कांग्रेसियों के दबाब में पुलिस नें पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
बीते दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें पदाधिकारियों के साथ थाने का घेराव किया था| इसके साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता अरविन्द कुमार दीक्षित निवासी दहेलिया को मुकदमें में निर्दोष फंसाने का आरोप पुलिस पर लगाया था| इसके साथ ही अरविन्द की तहरीर पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज ना होनें पर पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सबाल खड़े किये थे| जिसके बाद पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था|
कांग्रेसियों के दबाब के बाद पुलिस नें आखिर अरविन्द के पुत्र अजय कुमार की तहरीर पर गाँव के ही रामकुमार पुत्र गिरधर, दुलारे, प्रेमपाल व मुलायम पुत्र सोनपाल, रामौतार पुत्र रामजीत के खिलाफ धारा 147, 452, 323, 504, 506, 336, 427 व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| विवेचना राजवीर सिंह को दी गयी है|