शिक्षक शिष्य को आकार देकर करते एक बेहतर समाज का निर्माण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि) विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष योगदान देंने वाले गुरुओं का अभिनंदन पर उन्हें सम्मानित भी किया गया| इसके साथ ही समाज में शिक्षक के योगदान पर भी बल दिया गया|
मेजर एसडी फार्मेसी कालेज में आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में नीरज शुक्ला नें सरस्वती वंदना के साथ ही मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद सभी विकास खंड क्षेत्रों के कुल 150 चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया|
मुख्य अतिथि नें कहा कि शिक्षक ही अपने शिष्य को आकार देकर एक अच्छा इंसान बनाते हैं और एक राष्ट्र का निर्माण करते हैं। सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें कहा कि गुरु के बिना कामयाबी मिलना सम्भव नही है| गुरु भविष्य अक निर्माता है| विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य व कायमगंज अमर सिंह खटिक ने भी विचार व्यक्त किये| सभी को कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क का प्रयोग करने की नसीहत भी दी गयी|
आयोजक विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर नें सभी का धन्यवाद दिया| अध्यक्षता गजेन्द्र पाल सिंह ने की| संचालन राम आसरे (निराला) नें किया|डायट प्राचार्य विजय पाल, बीएसए लाल जी यादव, डॉ० अनार सिंह यादव आदि रहे|