ससुराल में महिला की धारदार हथियार से हत्या! शव गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज प्रतिनिधि) बीती रात अपने पुत्र के साथ सो रही महिला अचानक गायब हो गयी| उसके लेटने की जगह पर बहुत सारा खून पड़ा मिला| पुलिस ने दहेज हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर निवासी 30 वर्षीय लता का पति रवि उर्फ रणविजय ट्रक चालाक है| परिजनों के अनुसार बीते दिन शाम 4 बजे वह ट्रक चलाने के लिए चला गया| उसके घर पर पत्नी लता, 7 वर्षीय पुत्र रुद्रांश और माँ रह गयी थी| बीती रात लता अपने पुत्र के साथ सो रही थी| सुबह तड़के उसका पुत्र चीख पड़ा| रवि की माँ नें छत से नीचे आकर देखा तो लता गायब थी और उसकी जगह पर खून पड़ा था|
चीख पुकार सुनकर ग्रामीण भी एकत्रित हो गये| घटना की सूचना पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सोहराब आलम, थानाध्यक्ष जेपी शर्मा, डॉग स्क्वायड व फारेंसिंग टीम मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| पुलिस को मौके पर काफी खून पड़ा मिला| लेकिन शव बहुत तलाश करने के बाद भी नही मिल सका| घर में ही किसी बाहरी व्यक्ति के जूते खून से सने हुए निशान भी पुलिस को मिले| वही लता के मायके मोहम्मदाबाद सबलपुर निवासी पिता दिनेश चन्देल परिजनों के साथ मौके पर आये और हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया| पुलिस ने दहेज हत्या कर शव को गायब करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया| इसके साथ ही शव की तलाश तेज कर दी है| लेकिन शव मिलने के बाद ही यह तय होगा की लता की हत्या कैसे हुई थी| चर्चा का बाजार गर्म है कि जब तक शव नही मिलता तब तक लता की  मौत की पुष्टि कैसे की जा सकती है|
एसपी डॉ० अनिल मिश्रा नें पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये है|