सत्ता की धुल में धुंधली हुई पुलिस की जाँच, आरोपियों पर नही आ रही आंच

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रेस्टोरेंट मालिक और उसके पुत्र को मारपीट कर लहुलहान करने के मामले में आज 9 दिन हो गये| लेकिन पुलिस 9 दिन चले अढ़ाई कोस ही साबित हुई है| पुलिस के हाथ अभी तक आरोपियों के गिरेबान तक नही पंहुच सकें है|  पुलिस केबल हवा में ही लाठी चला रही है|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के धन्सुआ निवासी भीम सेन राजपूत और उसके पुत्र दुर्गेश के साथ भाजपा का झंडा लगाकर आये कुछ दबंगों नें मारपीट कर दी थी| धारादार हथियार से हमला करने से दुर्गेश की नाक कट गयी| भीमसेन की तहरीर पर पुलिस नें पांचाल घाट निवासी दिनेश मिश्रा और दुर्गेश कटियार आये उनके साथ में 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था| लेकिन पुलिस अभी तक गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा होनें से कार्यवाही करने में कतरा रही है| आरोपियों की कार सेंट्रल जेल चौकी पर खड़ी है| पुलिस को मारपीट का वीडियो भी मिला था| लेकिन चर्चा है कि एक आरोपी का भाई भाजपा नेता होंने के चलते पुलिस पर सत्ता का दबाब होनें से कार्यवाही में तेजी नही आ पा रही| आरोपी 9 दिन बाद भी खुले घूम रहें है|
कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह नें बताया कि आरोपियों के घर लगातार दबिशें दी जा रही है| गिरफ्तारी का प्रयास जारी है| आरोपी फिलहाल फरार है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|
यह भी पढ़े-
भाजपा का झंडा लगी गाडी से आये दबंगों ने रेस्टोरेंट मालिक और उसके पुत्र को किया लहुलुहान, लूट का आरोप