बाहरी जनपदों के मरीजों को जिले में नही मिलेगा प्रवेश

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के साथ लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| जंहा उन्होंने पुलिस को कड़े निर्देश दिये की लगभग सभी पड़ोसी जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये है| बाहरी जिलों के मरीज लोहिया अस्पताल के साथ ही अन्य निजी अस्पतालों में आ रहे है जिससे सक्रमण का खतरा है| उन्होंने तत्काल जनपद की सीमा से ही अन्य जिलों के मरीज वापस किये जाने के आदेश जारी किये|
शनिवार लगभग दोपहर डीएम-एसपी लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया| डीएम को चिकित्सकों नें बताया कि लोहिया अस्पताल में कन्नौज, एटा, मैनपुरी, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, कासगंज, फिरोजाबाद आदि तक के मरीज आ रहे है| यह सभी जिले लगभग कोरोना पॉजिटिव ही है| जिससे जिले में और अस्पताल में कोरोना का खतरा है| डीएम ने निर्देश दिये की सीमावर्ती जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गये है| लिहाजा सीमा के जिलों से आने वाले एम्बुलेंस, निजी वाहन से मरीजों को जिले में प्रवेश नही दिया जायेगा|उन्हें जनपद की सीमा से ही वापास किया जाए| जिले में वैसे भी उच्च श्रेणी की चिकित्सा सुबिधा उपलब्ध नही है|
लोहिया में स्पेशलिटी आइसोलेशन वार्ड होगा शुरू
जिलाधिकारी को सीएमएस ने बताया कि लोहिया अस्पताल के नये भवन में स्पेशलिटी आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है| उसे जल्द ही फंग्सनल करा दिया जायेगा| इस वार्ड में प्रवेश नये भवन के मुख्य द्वारा से कराया जायेगा|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि बाहरी जनपदों से मरीजों को लेकर आने वाली एम्बुलेंस और निजी गाड़ियों का प्रवेश जिले में नही कराया जायेगा| इसके लिए एसपी को भी जानकारी दे दी गयी है |यदि आदेश का पालन नही हुआ तो लापरवाही करने वाले अधिकारी और पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|