पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नें साथियों सहित छोड़ी भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में पूर्व कैबिनेट मंत्री के खास लोगों में सुमार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने गुरुवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया|
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता को पार्टी छोड़ने का पत्र भेज दिया है| राजीव नें पार्टी पर भेदभाव का आरोप लगाया है| राजीव चतुर्वेदी सदर सीट से टिकट भी मांग रहे थे| राजीव पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी लोगों में सुमार है| उनके साथ दीपक शाक्य ने भी बीजेपी छोड़ीहै|