महिला नें पुलिस पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, डीएम से शिकायत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महिला नें गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय आकर थाना कम्पिल के सिपाही विमलेश यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है| डीएम नें जाँच का भरोसा दिया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला नें जिलाधिकारी से शिकायत की| जिसमे कहा की थानाध्यक्ष अपनी कार में बाहर बैठे रहे और सिपाही विमलेश नें उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया| साथ ही महिलाओं नें जब थानाध्यक्ष को बताया तो वह अपनी जीप से नही उतरे और सिपाही बाद में धमकी देकर चला गया|
महिला नें जिलाधिकारी से गुहार लगायी| डीएम नें जाँच का भरोसा दिया|
कंपिल के कार्यावाहक थानाध्यक्ष देवी प्रसाद गौतम नें बताया कि महिला के जेठ पर मुकदमा दर्ज है| जिसके लिए पुलिस दबिश में गयी थी| महिला द्वारा पुलिस पर दबाब बनाने का प्रयास किया जा रहा है|